Home डेली न्यूज़ सुख-समृद्धि की कामना को लेकर कराया गया पार्थिव शिवलिंग निर्माण

सुख-समृद्धि की कामना को लेकर कराया गया पार्थिव शिवलिंग निर्माण

82
0
Jeevan Ayurveda

घुवारा। सावन माह में अच्छी बारिश और क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना को लेकर बड़ामलहरा जनपद क्षेत्र के भगवां में सरपंच राजपाल सिंह बुंदेला के निज निवास पर सवा लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण कराया गया है। 13 अगस्त से शुरु हुए उक्त धार्मिक अनुष्ठान का बीते रोज पूजन-अर्चन और अभिषेक के साथ समापन किया गया। राजपाल सिंह बुंदेला ने बताया कि वे हर वर्ष श्रावण माह में यह आयोजन करते हैं। इस वर्ष के आयोजन में संपूर्ण के श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। पार्थिव शिवलिंग निर्माण के बाद कन्या भोज और विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। पूजन पं. हरीराम शास्त्री, आशीष दुबे हरीनगर और भरत दुबे ने किया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here