Home डेली न्यूज़ पनौठा में दो युवकों की संदिग्ध मौत

पनौठा में दो युवकों की संदिग्ध मौत

29
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के ईशानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पनौठा और जनकपुर गांव के बीच सड़क किनारे सोमवार रात दो युवकों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों युवकों के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जिससे मौत संदिग्ध लग रही है। शवों के पास एक देशी पिस्तौल, मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।मृतकों की पहचान गहरवार गांव निवासी सुरेंद्र यादव (19 वर्ष) और संतोष कोरी (18 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों शव करीब 20 कदम की दूरी पर पड़े मिले। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। सभी पहलुओं से जांच की जा रही है, जिसमें सड़क दुर्घटना, हत्या या अन्य कोई कारण शामिल है। फोरेंसिक रिपोर्ट और पोस्टमार्टम के बाद मामला साफ हो सकेगा। पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here