
छतरपुर। पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने शहर में रात्रि में भ्रमण करते हुए आम लोगों से संवाद किया है। उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की समस्या पर तुरंत शिकायत करने की बात कही।
जानकारी के अनुसार बीती रात एसपी अगम जैन सिटी कोतवाली पहुंचे। यहां से उन्होंने चौक बाजार, हटवारा, कड़ा की बरिया, बड़ी कुंजरेहटी, महल रोड होते हुए नया मोहल्ला का पैदल भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने आमजन से संवाद किया। उन्होंने लोगों से कहा कि यदि आपको कोई परेशान करता है या गुण्डागिर्दी करता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस तक पहुंचाएं। एसपी के इस भ्रमण से रात्रि में गलियों में घूमने वाले असामाजिक तत्व यहां-वहां छिपते रहे। एसपी के भ्रमण के दौरान सीएसपी अमन मिश्रा, सिटी कोतवाली प्रभारी अरविंद कुजूर सहित पुलिस बल मौजूद रहा।








