Home डेली न्यूज़ नपा गेट के सामने बने डॉक्टरों के बंगलों की तोड़ी बाउण्ड्री

नपा गेट के सामने बने डॉक्टरों के बंगलों की तोड़ी बाउण्ड्री

81
0
Jeevan Ayurveda

डॉक्टरों का आरोप, बिना सूचना दिए की गई कार्यवाही
छतरपुर। मंगलवार की दोपहर नगर पालिका परिषद के समीप बने डॉक्टर्स के बंगलों की बाउण्ड्रीबॉल नगर पालिका ने बिना नोटिस दिए तोड़ डाली।
सिविल सर्जन डॉ. जीएल अहिरवार ने बताया कि गांधी आश्रम जाने वाली सड़क पर बने डॉक्टरों के बंगलों की नगर पालिका ने दोपहर के समय बाउण्ड्री बॉल को तोड़ दिया। श्री अहिरवार का कहना है कि नगर पालिका द्वारा डॉक्टरों को किसी भी प्रकार का कोई नोटिस नहीं दिया गया था। डॉक्टरों ने बताया कि नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा गुण्डागिर्दी की जा रही है। उनका कहना है कि उनकी बाउण्ड्री के पेड़, पौधे सहित अन्य सामान रखा जो जेसीबी से बाउण्ड्री तोड़े जाने पर नष्ट हो गया है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका के गेट के समीप बने सिविल सर्जन डॉ. जीएल अहिरवार, डॉ. अरविंद सिंह, डॉ. साकेत गुप्ता, डॉ. ओज दोसाज की बाउण्ड्री को तोड़ा गया है। नपा की इस कार्यवाही से डॉक्टरों में रोष व्याप्त है। वहीं जब नगर पालिका से इसकी जानकारी ली गई तो पता चला कि इस सड़क का चौड़ीकरण किया जाना है जिसके लिए डॉक्टरों के घरों की बाउण्ड्री को तोड़ा गया है।
 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here