
।
छतरपुर। बमनौरा थाना क्षेत्र के भैंसखेरा गांव में खेत से मिट्टी निकालने को लेकर हुए विवाद में एक किसान के साथ लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। घायल किसान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीडि़त मोहन पाल उम्र 50 वर्ष ने बताया कि उनका छोटा भाई संतोष ईंट बनाने के लिए उनके खेत की मेंड़ से मिट्टी खोद रहा था। जब मोहन ने इसका विरोध किया तो संतोष, शोभन और सटू ने मिलकर उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में मोहन को गंभीर चोटें आईं। मोहन की शिकायत पर बमनौरा थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल किसान का इलाज छतरपुर जिला अस्पताल में चल रहा है।






