Home डेली न्यूज़ स्वास्थ्य विभाग में रद्द भर्तियों के लिए पुन: भर्ती प्रक्रिया शुरू


स्वास्थ्य विभाग में रद्द भर्तियों के लिए पुन: भर्ती प्रक्रिया शुरू

83
0
Jeevan Ayurveda

पूर्व में रद्द की गई स्वास्थ्य विभाग की भर्तियों के लिए सेडमैप संस्था के माध्यम से दोबारा भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। 140 मल्टी टास्क, 14 कंप्यूटर ऑपरेटर और 14 ड्राइवर पदों के लिए 27 मई तक आवेदन लिए गए। हालांकि, आरोप है कि जिन लोगों की भर्ती रद्द की गई थी, उन्हीं को फिर से लिया जा रहा है, लेकिन विभाग ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। सेडमैप संस्था के जिला समन्वयक एमके श्रीवास ने बताया कि किन्हीं कारणों से स्वास्थ्य विभाग की पिछली भर्तियाँ रद्द कर दी गई थीं। जिला प्रशासन के आदेश पर पुन: भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके तहत 140 मल्टी टास्क, 14 कंप्यूटर ऑपरेटर और 14 ड्राइवर पदों के लिए 27 मई तक आवेदन स्वीकार किए गए। अब आवेदनों की स्क्रूटनी होगी, जिसके बाद विभागीय अधिकारी साक्षात्कार लेंगे। जिला समन्वयक ने कहा कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ चल रही है और जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन किया जा रहा है। पुराने चयनितों को दोबारा भर्ती करने के आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि अभी तक ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि कोई शिकायत आती है, तो उसकी जाँच की जाएगी

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here