Home डेली न्यूज़ टूर्नामेंट में पहला मैच प्रयागराज तो वहीं दूसरा मैच ग्रेटर नोएडा ने...

टूर्नामेंट में पहला मैच प्रयागराज तो वहीं दूसरा मैच ग्रेटर नोएडा ने जीता

76
0
Jeevan Ayurveda

नौगांव। राजा यादवेन्द्र सिंह जू देव स्टेडियम में चल रहे 68 वें मेला वीक अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को पहला मैच प्रयागराज और हरियाणा के मध्य खेला गया जिसमें प्रयागराज ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी हरियाणा ने अपने निर्धारित 20 ओवर में 08 विकेट पर 141 रन बनाए जिसमें जीतेंद्र जतिन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 55 गेंदों पर 08 चौकों और 02 छक्कों की मदद से 84 रन बनाए, अमय सिंह ने 16 और समीर चौधरी ने 15 रन बनाए, प्रयागराज की ओर से गेंदबाजी करते हुए दानिश अली और जिम्मी ने 02,02 विकेट लिए तो वहीं वरूण पाल,अक्षत पांडे और अभिषेक शर्मा ने 01,01 विकेट लिए।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रयागराज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज़ 19.03 ओवर में 06 विकेट से इस मैच को बड़े ही आसानी से जीत लिया। प्रयागराज की ओर से बल्लेबाजी करते हुए ताहा अली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 43 बॉल पर 04 छक्कों और 03 चौकों की मदद से शानदार नाबाद 64 रन बनाए राकेश मिश्रा ने 42 और जे पी सिंह ने 13 रन बनाए। हरियाणा की ओर से गेंदबाजी करते हुए अजीत गुप्ता, निखिल और अंकुर ने 01,01 विकेट लिए, इस मैच में मैन ऑफ द मैच रहे। ताहा अली जिन्होंने नाबाद 64 रन बनाए जिन्हें रेजा मेडिकल के प्रोपराइटर धीरेंद्र रेजा की ओर से 1000 रू नगद राशि प्रदान की गई। इस मैच में निर्णायक भूमिका में मेन अंपायर प्रशांत नामदेव और लेग अंपायर में अमित बिछोले रहे।
मीडिया प्रभारी अभिषेक टीनू पटेरिया ने बताया कि दूसरा मैच ग्रेटर नोएडा और गुणगांव के मध्य खेला गया जिसमें गुणगांव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी गुणगांव ने निर्धारित 18 ओवर के इस मैच में 17.2 ओवर में 10 विकेट खोकर 109 रन बनाए और जीत के लिए 110 रनों का लक्ष्य दिया। गुणगांव की ओर से बल्लेबाजी करते हुए दीप ने 19 गेंदो का सामना करते हुए 02 छक्कों और 01 चोके की मदद से 27 रन बनाए और जगदीश बोहरा ने 16 गेंदो में 01 चोका और 01 छक्के की मदद से 20 रन बनाए। ग्रेटर नोएडा की ओर से गेंदबाजी करते हुए गौरव शर्मा ने 04 ओवर में 21 रन देकर शानदार 04 विकेट लिए और इज़हार, मोनू शुक्ला,रॉकी और मोहित कन्नौजिया ने 01-01 विकेट लिए।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्रेटर नोएडा ने 16.4 ओवर में 03 विकेट से इस मैच को आसानी से जीत लिया। ग्रेटर नोएडा से बल्लेबाजी करते हुए मौहित कन्नौजिया ने सर्वाधिक 30 रन बनाए जिसमें 03 शानदार छक्के और 01 चौका शामिल हैं। प्रतीक ने 24 रन बनाए जिसमें 04 चौके शामिल हैं। वरूण ने 19 और मोहित तनवार ने 10 रन बनाए, गुणगांव से गेंदबाजी करते हुए हर्षित चौधरी ने 02 और आनंद, आयुष चौधरी और दीप ने 01,01 विकेट लिए।
इस मैच में मैन ऑफ द मैच रहे गौरव शर्मा जिन्होंने अपनी टीम के लिए सर्वाधिक 04 विकेट लिए जिन्हें रेजा मेडिकल के प्रोपराइटर धीरेंद्र रेजा की ओर से 1000 रू नगद राशि प्रदान की गई। इस मैच में निर्णायक भूमिका में मेन अंपायर प्रतीक सक्सेना और लेग अंपायर में शाहिद बजाज रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here