
टाटा टीसीएस और एमसीबीयू के मध्य हुआ समझौता
छतरपुर। एक महत्वपूर्ण पहल में महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, छतरपुर ने अपने विद्यार्थियों के लिए टाटा टीसीएस कंपनी के कोर्स उपलब्ध करवाए हैं। जैसा कि सर्वविदित है कि टाटा टीसीएस देश की सबसे बड़ी कंपनी में से एक है और प्रतिवर्ष बड़े पैमाने पर युवाओं को रोजगार प्रदान करती है। इन कोर्सेस से विद्यार्थी योग्य बनेंगे और उनके अंदर आत्मविश्वास आएगा। वे रोजगार मार्केट में स्वयं को उपयुक्त पाएंगे। कला, वाणिज्य तथा विज्ञान सभी विषय के विद्यार्थियों के लिए ये कोर्स उपलब्ध हैं। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर टाटा टीसीएस के ऊपर क्लिक करके छात्र-छात्राएं रजिस्टर कर सकते हैं। अपनी मुख्य डिग्री के साथ-साथ एक सर्टिफिकेट कोर्स करके रोजगार प्राप्त करने हेतु अपनी योग्यता बढ़ा सकते हैं। बदलते परिवेश में रोजगार का दबाव बढ़ रहा है। इसलिए नए अवसरों की तलाश भी की जा रही है। टीसीएस आईओएन इंडस्ट्री ऑनर कोर्स पाठ्यक्रमों का एक सेट है, जिसका उद्देश्य उद्योग-संबंधित विशेष कौशल का निर्माण करना है। शैक्षणिक कार्यक्रम सेमेस्टर में वितरित किया गया है।विश्वविद्यालय का उद्देश्य सीखने की प्रक्रिया को और अधिक अनुभवात्मक, समावेशी, परिणाम-उन्मुख और प्रत्येक शिक्षार्थी के लिए एक आनंददायक और उपयोगी बनाना है। शिक्षाविदों, उद्योग, उच्च शिक्षा संस्थानों और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 को ध्यान में रखते हुए उद्योग-संबंधित व्यवसाय 4.0 कौशल को समाहित करने वाले क्रेडिट आधरित शिक्षण कार्यक्रमों को मुख्य पाठ्यक्रम के साथ जोड़ा गया है। जो विद्यार्थियों की रुचि, समय की उपलब्धता और आकांक्षाओं के अनुकूल होगा।









