Home डेली न्यूज़ जनप्रतिनिधियों ने मतदान करने के बाद की अपील

जनप्रतिनिधियों ने मतदान करने के बाद की अपील

80
0
Jeevan Ayurveda

तीनों लोकसभा क्षेत्रों से मैदान में उतरे प्रत्याशियों के अलावा अन्य जनप्रतिनिधियों ने सुबह के वक्त पूजा-अर्चना के बाद मतदान किया और इसके बाद मतदाताओं से शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की। टीकमगढ़ लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने शिव धाम कुंडेश्वर में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की और इसके बाद अपनी पत्नी के साथ वोट डाला। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी पंकज अहिरवार ने भी मतदान करने के बाद लोगों से मतदान करने की अपील की। निवाड़ी के भाजपा विधायक अनिल जैन ने पत्नी निरंजना जैन के साथ अपने गृह ग्राम बिनवारा पहुंचकर मतदान किया है। छतरपुर में पूर्व राज्य मंत्री एवं मौजूदा विधायक ललिता यादव ने मतदान करते हुए भाजपा की जीत का दावा किया। तो वहीं खजुराहो लोकसभा के भाजपा प्रत्यासी ने वीडी शर्मा खजुराहो के मतंगेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र भ्रमण पर निकले हैं। चूंकि श्री शर्मा यहां के वोटर नहीं है, इसलिए उन्होंने यहां मतदान नहीं किया है। इसके अलावा राज्य मंत्री एवं चंदला विधायक दिलीप अहिरवार, बिजावर विधायक राजेश बबलू शुक्ला ने भी मतदान करने के बाद मतदाताओं को जागरुक करने के लिए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालीं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here