Home डेली न्यूज़ राष्ट्रीय अन्तरिक्ष दिवस पर प्रतियोगिता का आयोजन

राष्ट्रीय अन्तरिक्ष दिवस पर प्रतियोगिता का आयोजन

88
0
Jeevan Ayurveda

राजनगर। शासकीय महाविद्यालय राजनगर में गुरूवार को राष्ट्रीय अन्तरिक्ष दिवस के उपलक्ष्य में ”चन्द्रमा को छूते हुए जीवन को छूना: भारत की अंतरिक्ष गाथाÓÓ विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि 23 अगस्त 2023 को चन्द्रमा की सतह पर विक्रम लेंडर के अवतरण तथा प्रज्ञान रोवर के परिनियोजन से चन्द्रमा-3 की सफलता के साथ भारत ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। भारत सरकार ने इस उपलब्धि को अविस्मरणीय बनाने के लिए राष्ट्रीय अन्तरिक्ष दिवस की घोषणा की। युवा पीढ़ी को अंतरिक्ष की उपलब्धियों से परिचित कराने हेतु मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के तत्वाधान में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं ने भाग लिया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here