Home डेली न्यूज़ धूमधाम से निकली भगवान महावीर स्वामी की शोभायात्रा, भक्तों में दिखा उत्साह

धूमधाम से निकली भगवान महावीर स्वामी की शोभायात्रा, भक्तों में दिखा उत्साह

33
0
Jeevan Ayurveda

बमीठा। जैन धर्मावलंबियों के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर बमीठा में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रात: मंदिर में श्रीजी के मंगल अभिषेक, शांति धारा एवं विधिवत पूजन के साथ हुई। इसके पश्चात गाजे-बाजे, डीजे और ढोल-नगाड़ों की धुन पर शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा में सुसज्जित पालकी में विराजमान श्रीजी के आगे-आगे महिलाएं एवं पुरुष श्रद्धा और उल्लास के साथ नृत्य करते हुए चल रहे थे। नगर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा आरती उतारी गई और शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। पूरे मार्ग में धार्मिक वातावरण बना रहा और भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान जैन समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here