Home डेली न्यूज़ बकस्वाहा में कार्य का बहिष्कार कर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

बकस्वाहा में कार्य का बहिष्कार कर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

71
0
Jeevan Ayurveda

शिवपुरी के अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना की 14 फरवरी 2026 को गोली मारकर हत्या किए जाने के विरोध में बकस्वाहा तहसील के वकीलों ने सोमवार को न्यायालयीन कार्य से पूर्णत: काम बंद कर विरोध दर्ज कराया। मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद जबलपुर की अधिसूचना के समर्थन में अधिवक्ताओं ने विरोध दिवस मनाया और तहसीलदार भरत पांडे को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर अध्यक्ष ब्रजेश बिल्थरे, उपाध्यक्ष रवि भूषण तिवारी, सचिव रामेश्वर सोनी सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहे। वकीलों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here