Home डेली न्यूज़ वृद्ध दंपति ने एसपी से लगाई गुहार, मारपीट के आरोपियों पर नहीं,...

वृद्ध दंपति ने एसपी से लगाई गुहार, मारपीट के आरोपियों पर नहीं, पीडि़त बुजुर्ग पर ही दर्ज हुई एफआईआर

128
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिले के लुगासी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दोनी के निवासी 70 वर्षीय वृद्ध हरदयाल कुशवाहा ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। पीडि़त बुजुर्ग का कहना है कि उनके साथ दो बार मारपीट हुई, लेकिन दोनों बार पुलिस ने आरोपियों के बजाय उल्टा उन पर ही एफआईआर दर्ज कर दी।हरदयाल कुशवाहा ने बताया कि पिछले छह माह में तीन युवकों—एक पुरुष और दो महिलाओं—ने मिलकर उन्हें चप्पलों व डंडों से बेरहमी से पीटा। इसके बावजूद लुगासी चौकी पुलिस ने निष्पक्ष जांच के बजाय पीडि़त वृद्ध को ही आरोपी बना दिया। पुलिस की इस कार्यप्रणाली से आहत बुजुर्ग ने कहा कि वे अपनी पत्नी के साथ गांव में अकेले रहते हैं, जबकि उनके पुत्र बाहर मजदूरी करते हैं। न्याय न मिलने और झूठी एफआईआर के कारण वे गांव छोड़कर पलायन करने को मजबूर हो गए हैं तथा भय के साए में जी रहे हैं।पीडि़त ने आगे बताया कि उन्होंने न्याय के लिए दो बार छतरपुर एसपी, नौगांव एसडीओपी, नौगांव थाना और लुगासी चौकी में आवेदन दिए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। यह मामला पुलिस की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। आखिर एक 70 वर्षीय बुजुर्ग तीन युवकों से मारपीट कैसे कर सकता है? फिर भी उन पर एफआईआर दर्ज होना पुलिस की उदासीनता और पक्षपात को दर्शाता है। मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here