थाना क्षेत्र में शनिवार को एक महिला ने अपने पति पर मारपीट और गाली-गलौज के गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीडि़ता शबीना पति राजा खान, उम्र 40 वर्ष, निवासी नया मोहल्ला ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि घटना 22 नवंबर 2025 को शाम करीब 4 बजे की है।शबीना के अनुसार उसके पति राजा खान घर आए और बताया कि उनका किसी से विवाद हो गया है। जब शबीना ने उनसे विवाद का कारण पूछा तो उन्होंने कुछ नहीं बताया और घर से बाहर जाने लगे। शबीना ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिस पर पति गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि इसके बाद उन्होंने बच्चे की साइकिल उठाकर शबीना पर दे मारी, जो उसकी दाहिनी कलाई पर लगी। यही नहीं झूमाझटकी के दौरान शबीना का सिर दीवार से टकरा गया, जिससे वह घायल हो गई।पीडि़ता ने बताया कि पति द्वारा लगातार प्रताडि़त किए जाने से वह मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान है। घटना के बाद वह सीधे कोतवाली थाने पहुंची और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।










