Home डेली न्यूज़ राजस्व एवं वन विभाग पट्टों का संयुक्त सीमांकन कराएं: कलेक्टर

राजस्व एवं वन विभाग पट्टों का संयुक्त सीमांकन कराएं: कलेक्टर

51
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बुधवार को कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसपी अगम जैन, डीएफओ सर्वेश सोनवानी, एडीएम मिलिंद नागदेवे, एसडीएम सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में एजेण्डावार जल निगम, खनिज विभाग, एन.एच.ए.आई, एम.पी.बी.डी.सी., पी.आई.यू., पी.डब्ल्यू,डी, एन.एच. एवं एम.पी.आर.डी.सी के भूमि अर्जन एवं भूमि आबंटन तथा वन विभाग से संबंधित प्रकरणों के निराकरण के संबंध में चर्चा की गई।
कलेक्टर श्री जैसवाल ने एसडीएम एवं एसडीओ फॉरेस्ट को पैतृक भूमि का जबरन कब्जे के संबंध में शिकायत में जिसमें वन की जमीन पर सही या गलत तरीके से यदि पट्टे बांटे गए हैं, इसके लिए संयुक्त सीमांकन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां अनियमित पट्टे बांटे गए हैं, उनमें सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार ही कार्यवाही करें और जो भी पट्टे गलत हैं उन्हें निरस्त कर अतिक्रमण की कार्यवाही करें।
एसपी श्री जैन ने कहा खनिज विभाग द्वारा अवैध उत्खनन एवं अतिक्रमण की रोकथाम के लिए वन क्षेत्र अंतर्गत अवैध रेत उत्खनन, अवैध परिवहन पर नियंत्रण एवं अतिक्रमण बेदखली के दौरान खनन माफिया तथा अतिक्रमणकारियों द्वारा आक्रमण की पूर्ण संभावना रहती है। ऐसी स्थिति में कार्यवाही के शासकीय अधिकारियों की सुरक्षा के दौरान पुलिस बल मौके पर उपस्थित रहेगा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here