Home डेली न्यूज़ उल्लास नव भारत साक्षरता का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

उल्लास नव भारत साक्षरता का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

74
0
Jeevan Ayurveda

नौगांव। नगर के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में मंगलवार की सुबह 11 बजे एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य भारत सरकार की योजना उल्लास नवभारत साक्षरता के तहत 15 वर्ष से अधिक आयु के असाक्षरों को साक्षर करना था। उक्त कार्यशाला में ग्रामीण अंचलों के पढ़े-लिखे लोगों ने अक्षर साथी के रूप में कार्य किया, जिसके लिए उन्हें शासन द्वारा प्रमाण पत्र दिया जायेगा
ब्लॉक सह समन्वयक महेंद्र दीक्षित ने शासन के आदेशानुसार एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें ब्लॉक के प्राचार्य, जन शिक्षक एवं संकुल समन्वयक उपस्थिति रहे। मुख्य अतिथि प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र निगम, जिला सह समन्वयक शफीक अहमद, संस्था के प्राचार्य एमपी अहिरवार और आरके त्रिवेदी उपस्थित रहे। ब्लॉक सह समन्वयक ने स्वागत भाषण और प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। वहीं श्रीमती रोली निगम तथा शफीक अहमद ने अक्षर साथियों का सम्मान किया। अंत में ब्लॉक सह समन्वयक श्री दीक्षित ने समस्त उपस्थिति साथियों अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संचालन संतोष वाजपेई संकुल समन्वयक ने किय। वंदे मातरम् गायन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here