Home डेली न्यूज़ भाजपा युवा मोर्चा ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

भाजपा युवा मोर्चा ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

69
0
Jeevan Ayurveda

हिंदुओं को हिंसक बताने वाले बयान पर जताई आपत्ति
छतरपुर। बीते रोज लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा हिंदुओं को हिंसक बताने वाला बयान दिया था, जिसको लेकर पूरे देश में राहुल गांधी का विरोध हो रहा है। छतरपुर में मंगलवार की शाम भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी ने छत्रसाल चौराहे पर राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाए और उनका पुतला फूंककर इस मामले में माफी मांगने की मांग की।
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी ने कहा कि राहुल गांधी के इस बयान से देश का प्रत्येक हिंदु अपमानित हुआ है। उन्होंने कहा कि हिंदु हिंसक नहीं अपितु हिंदु सहनशील है, राहुल गांधी के इस अनर्गल बयान से पूरे देश के हिंदु आहत हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जैसे नेता चुनाव के वक्त हिंदु होने का ढोंग करते हैं और चुनाव खत्म होते ही हिंदुओं को अपमानित करते हैं। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान युवा मोर्चा के तमाम पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here