Home डेली न्यूज़ समय पर नहीं खुल रहा आयुर्वेदिक औषधालय

समय पर नहीं खुल रहा आयुर्वेदिक औषधालय

55
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। राजनगर जनपद अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गढ़ा में कुछ वर्ष पूर्व बागेश्वर धाम पर मंदिर के समीप शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय खोला गया था, जिसका उद्घाटन आयुष विभाग के तत्कालीन मंत्री रामकिशोर नानो कांवरे ने किया था। वर्तमान में उक्त आयुर्वेदिक औषधालय समय पर नहीं खुल रहा है, जिस कारण से लोगों को परेशानी हो रही है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक औषधालय के खुलने का समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे निर्धारित है लेकिन औषधालय दोपहर 1 बजे तक ही खुलता है, जिस कारण से लोगों को औषधालय की सुविधा का भरपूर लाभ नहीं मिल पा रहा है। औषधालय में पदस्थ दीपेंद्र चौबे से जब इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने गैरजिम्मेदाराना बयान दिया। दरअसल उनका कहना था कि संस्था हमारी है और हमारी इच्छा के अनुसार हसे खोला जाएगा। मंगलवार को औषधायल से दवा लेने आए छतरपुर निवासी सरमन कुशवाहा ने बताया कि वे करीब डेढ़ बजे औषधालय पहुंचे थे, तब यहां ताला डला हुआ था। वे एक घंटे तक इंतजार करते रहे लेकिन औषधालय नहीं खुला। तभी आसपास के लोगों ने उन्हें बताया कि औषधायल 1 बजे ही बंद हो जाता है। उल्लेखनीय है कि बागेश्वर धाम की ख्याति बढऩे के बाद से यहां हर रोज हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। इनमें से कई लोगों को आयुर्वेदिक दवा की आवश्यकता होती है लेकिन औषधालय बंद रहने के कारण उन्हें परेशानी होती है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here