Home डेली न्यूज़ बिजली सुधारते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

बिजली सुधारते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

43
0
Jeevan Ayurveda

बिजावर। जिले के बिजावर थाना क्षेत्र के ग्राम धरमपुरा में एक युवक की बिजली सुधारने के दौरान करंट लगने से मृत्यु हो गई। हादसा शनिवार सुबह 7 से 8 बजे के बीच हुआ। घटना के बाद परिजनों ने बिजली विभाग के आउटसोर्स कर्मचारी और लाइनमैन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों और ग्रामीणों ने बिजली विभाग से मांग की है कि इस मामले में दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए औरपरिवार को उचित मुआवजा दिया जाए।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक 18 वर्षीय अनिल पुत्र राजाराम विश्वकर्मा कई दिनों से गांव के बिजली विभाग के आउटसोर्स कर्मचारी नामदेव और लाइनमैन के साथ काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि वह निजी तौर पर रखे गए कर्मचारी के रूप में बिजली सुधार का काम कर रहा था। हादसे के समय वह बिजली लाइन ठीक करने में लगा था, तभी करंट लगने से उसकी जान चली गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने आरोप लगाया कि आउटसोर्स कर्मचारी और लाइनमैन ने सुरक्षा उपायों की अनदेखी की, जिसके चलते यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही बिजावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बिजावर भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों के आरोपों और घटनास्थल के साक्ष्यों के आधार पर गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हादसे के कारणों और लापरवाही की स्थिति स्पष्ट होगी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here