Home डेली न्यूज़ शादी से एक सप्ताह पहले लड़की को भगा ले गया युवक

शादी से एक सप्ताह पहले लड़की को भगा ले गया युवक

51
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम हीरापुरवा निवासी कुशवाहा परिवार की लड़की का 11 मार्च को विवाह होना था लेकिन विवाह से एक सप्ताह पहले मोहल्ले का रहने वाला युवक, लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। लड़की के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट में युवक के नाम का उल्लेख नहीं किया है।
मंगलवार को जनसुनवाई में आवेदन देने आए हीरापुरवा निवासी बुजुर्ग चैनी कुशवाहा ने बताया कि उसकी नातिन का विवाह 11 मार्च को होना था। 4 मार्च की रात करीब 10 बजे मोहल्ले के लोटन कुशवाहा का पुत्र प्रकाश कुशवाहा, उसकी नातिन को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। चैनी के मुताबिक लड़की आने साथ 65 हजार रुपए नगद तथा सोने-चांद के आभूषण भी ले गई है। चैनी ने बताया कि उसने बमीठा थाना पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट में न तो प्रकाश कुशवाहा का नाम लिखा और न ही संपत्ति का जिक्र किया। जनसुनवाई में आवेदन देकर चैनी कुशवाहा ने प्रकाश कुशवाहा की तलाश कर उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कराए जाने की मांग की है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here