Home डेली न्यूज़ नवविवाहित महिला की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज में गाड़ी की मांग...

नवविवाहित महिला की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज में गाड़ी की मांग का आरोप

38
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिले के ओरछा रोड थाना क्षेत्र के ढीलापुर गांव में एक नवविवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान कौशल्या कुशवाहा (उम्र 20 वर्ष), पत्नी चेतराम कुशवाहा के रूप में हुई है। घटना को लेकर महिला के मायके पक्ष ने गंभीर आरोप लगाए हैं।
मायके पक्ष के अनुसार कौशल्या की शादी लगभग एक वर्ष पूर्व जमुनिया पूरवा गांव से धूमधाम से हुई थी। उनका आरोप है कि ससुराल वाले लगातार दहेज में गाड़ी की मांग कर रहे थे और इसी दबाव के चलते यह दुखद घटना हुई।
पीडि़त पक्ष ने बताया कि उन्हें ससुराल पक्ष से फोन आया कि कौशल्या दरवाजा नहीं खोल रही है। जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि वह कमरे के अंदर फांसी के फंदे से लटकी हुई थी। वहीं, ससुराल पक्ष का कहना है कि कौशल्या ने आत्महत्या कर ली, लेकिन उन्होंने इसकी कोई स्पष्ट वजह नहीं बताई है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका के परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here