Home डेली न्यूज़ दिव्यांग रतिराम बाबा ने केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार से लगाई न्याय...

दिव्यांग रतिराम बाबा ने केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार से लगाई न्याय की गुहार

36
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। ईशानगर थाना क्षेत्र के पहाड़ गांव स्थित पंचमुखी मंदिर की जमीन को लेकर चल रहे विवाद में अब नया मोड़ आ गया है। दिव्यांग रतिराम बाबा ने मंदिर की जमीन पर जबरन कब्जा और झूठे आरोपों को लेकर केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई है।
रतिराम बाबा का आरोप है कि गांव के कुछ दबंगों ने पंचमुखी मंदिर का ताला तोड़कर उन्हें मंदिर से जबरन बाहर निकाल दिया और उन पर मंदिर में चोरी करने का झूठा मामला दर्ज करा दिया। बाबा का कहना है कि वे वर्षों से मंदिर की देखरेख और गौसेवा कर रहे हैं, लेकिन अब उन्हें बेवजह प्रताडि़त किया जा रहा है। उन्होंने पहले भी इस संबंध में जिला कलेक्टर से शिकायत की थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
बाबा ने केंद्रीय मंत्री को अपनी व्यथा सुनाते हुए बताया कि उनके पास रहने के लिए जगह नहीं है और उनकी सेवा में लगीं गायें भी असुरक्षित हैं। इस पर केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने उन्हें धैर्य रखने की सलाह दी और आश्वस्त किया कि वे मामले की जांच कराकर उन्हें न्याय दिलाने का प्रयास करेंगे। यह मामला अब प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की गंभीरता की परीक्षा बन चुका है। बाबा जैसे दिव्यांगों की सुरक्षा और सम्मान बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here