चंदला। नगर में मुख्य सड़क के किनारे मौजूद कांजी हाउस के सामने रखे ट्रांसफॉर्मर में सोमवार को सुबह करीब 4 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने ट्रांसफॉर्मर के केबल और आसपास रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
ग्रामीणों ने बताया कि कांजी हाउस के आसपास अवैध कब्जे के कारण वहां रखा सामान आग की चपेट में आया, जिससे आग और भड़क गई। सब्जी की दुकान और कांजी हाउस में रखा सामान भी जल गया। आरोप है कि कांजी हाउस के अंदर और बाहर अवैध कब्जों पर नगर परिषद के जिम्मेदार अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे। वहीं विद्युत कर्मचारियों का कहना है कि नुकसान अधिक होने के कारण सुधार कार्य में समय लग सकता है, लेकिन बिजली आपूर्ति जल्द बहाल करने के प्रयास जारी हैं









