Home डेली न्यूज़ ग्रामीणों के लिए परेशानी बना खराब ट्रांसफॉर्मर

ग्रामीणों के लिए परेशानी बना खराब ट्रांसफॉर्मर

65
0
Jeevan Ayurveda

रपालपुर। नगर से मात्र 3 किलोमीटर दूर सरसेड़ गांव में खराब ट्रांसफॉर्मर के कारण ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग को कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे दो दर्जन ग्रामीणों ने बिजली कार्यालय पहुंचकर ट्रांसफॉर्मर ठीक करने की मांग की।
ग्रामीण जीतेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि पिछले 6 महीनों से गांव के सुल्लेरे कुआं, रानियां मोहल्ला, पथौरिया मोहल्ला, दलित मोहल्ला और अनुरागी मोहल्ला के पास 25 केवी के 6 ट्रांसफॉर्मर खराब पड़े हैं। बार-बार शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हुई, जिससे बच्चे, बुजुर्ग और जानवर गर्मी में परेशान हैं। ग्रामीणों ने बिजली की बेहतर व्यवस्था की मांग की है। इस दौरान मनीष मिश्रा, घासीराम यादव, राघवेंद्र सिंह, पुरुषोत्तम गुप्ता, संजीव सोनी, शिवम सिंह, रघुराज सिंह, भूपेंद्र कुमार गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here