Home डेली न्यूज़ दुष्कर्म के इनामी फरार बदमाश को पुलिस ने पकड़ा

दुष्कर्म के इनामी फरार बदमाश को पुलिस ने पकड़ा

41
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। थाना क्षेत्र ओरछा रोड क्षेत्र अंतर्गत पीडि़ता की रिपोर्ट पर थाना ओरछा रोड पुलिस ने आरोपी अरविंद अरिहवार के विरूद्ध भारतीय दंड संहिता के तहत दुष्कर्म एवं जान से मारने की धमकी संबंधी धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया था। आरोपी कृत्य कर फरार हो गया था जिसकी तलाश थाना ओरछा रोड पुलिस द्वारा की जा रही थी। पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा आरोपी की शीघ्र गिरफ़्तारी हेतु तीन हजार रूपए के इनाम की घोषणा की गई थी।थाना ओरछा रोड पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी अरविंद अहिरवार निवासी ग्राम पठापुर को ग्राम पठापुर से गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया एवं मेडीकल परीक्षण कराकर अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप.निरी. पुष्पेन्द्र यादव, उनि चम्पा अहिरवार, प्र.आर. अशोक पटेल, आर. गुलाब खान, रज्जन लोधी, बृजलाल कुशवाहा, अरविंद यादव आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here