Home डेली न्यूज़ मेहंदी लगाकर छात्राओं द्वारा मनाया गया हरियाली तीज

मेहंदी लगाकर छात्राओं द्वारा मनाया गया हरियाली तीज

33
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। हरियाली तीज के अवसर पर महर्षि विद्या मंदिर देरी रोड में मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय की मिडिल एवं सिनियर विंग के छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता की संयोजिका श्रीमती सरोज यादव की देखरेख में छात्राओं ने अपने स्वयं के हाथों में बहुत ही अकर्षक मेहंदी लगाई।इनमें से श्रेया चौरसिया, माही जैन, नैंसी सिंह, आन्या जैन, नियति चौरसिया, अर्पिता खरे , अर्चिसा गुप्ता आदि छात्राओं के द्वारा लगाई गई मेहंदी को सभी ने खूब सराहा गया। विद्यालय प्राचार्य सीके शर्मा द्वारा सभी प्रतिभागियों को सम्मानित करने की घोषणा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए बधाई दी गयी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here