
महाराजपुर। बुंदेलखंड का केदारनाथ जटाशंकर धाम के लिए महाराजपुर नगर से विशाल कावड़ यात्रा प्रारंभ हुई। श्रद्धालु डीजे की धुन पर थिरकते नजऱ आये बम बम भोले के जयकारों के साथ भव्य यात्रा निकाली गई।प्राप्त जानकारी के मुताबिक नगर की सुख समृद्धि अच्छी वर्षा के लिए युवाओं ने विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन रखा जिसमें नगर की मातृशक्ति, श्रद्धालु बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए। यह विशाल कावड़ यात्रा जटाशंकर में भगवान शंकर भोलेनाथ को जल चढ़ाने निकले हैं। महाराजपुर के तीर्थ स्थल से कावड़ यात्रा प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्ग चौराहों से यह यात्रा निकाली गई। नगर के लोगों ने जलपान, पुष्पवर्षा कर यात्रा में शामिल कावडिय़ों का स्वागत किया। पैदल यात्रा में सैकड़ो की संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।








