Home डेली न्यूज़ चार दिनों से लापता है 17 वर्षीय किशोर

चार दिनों से लापता है 17 वर्षीय किशोर

53
0
Jeevan Ayurveda

परिजन बोले- पुलिस नहीं कर रही खोजने का प्रयास

छतरपुर। चार दिन पूर्व शहर के सिविल थाना क्षेत्र से 17 वर्षीय किशोर रहस्यमयी ढंग से लापता हो गया था। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी, लेकिन अभी तक पुलिस की हाथ खाली है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस किशोर को खोजने का प्रयास नहीं कर रही है।सिविल लाइन थाना क्षेत्र की शांति नगर कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाले प्रिंस यादव पुत्र शंकर यादव उम्र 19 साल ने बताया कि वह मूलत: टीकमगढ़ जिले के खरगापुर थानांतर्गत आने वाले ग्राम भानपुरा का रहने वाला है। पिछले 3 सालों से वह शांति नगर में किराये से रह कर पढ़ाई कर रहा है। इस वर्ष उसका चचेरा भाई अंशुल पुत्र स्वर्गीय राजू यादव उम्र 17 वर्ष भी कक्षा 10वीं की कोचिंग करने के लिए उसके साथ रहने के लिए आया था। अंशुल प्रतिदिन सुबह 8 बजे आदर्श कोचिंग सेंटर देरी रोड छतरपुर जाता था और 9:30 बजे तक वापिस आ जाता था। 4 अगस्त को अंशुल रोज की तरह कोचिंग जाने की बात कहकर निकला था लेकिन इसके बाद वापिस नहीं लौटा। दोपहर 3 बजे तक जब वह वापिस नहीं आया तो प्रिंस ने अपने पिता और मामा को खबर दी। इसके बाद सभी ने मिलकर छतरपुर शहर सहित तमाम रिश्तेदारियों में पता लगाने का प्रयास किया। कहीं से कोई जानकारी न मिलने पर प्रिंस, उसके पिता शंकर और मामा शिवम ने सिविल लाइन थाना जाकर अंशुल के लापता होने क सूचना दी, जिस पर पुलिस ने गुम इंसान का मामला कायम कर लिया था। परिजनों का आरोप है कि पुलिस द्वारा अंशुल को खोजने का प्रयास नहीं किया जा रहा है। प्रिंस ने लापता अंशुल के बारे में बताया कि उसका कद 5.2 फिट, शरीर से हस्ट-पुष्ट, चेहरा भरा हुआ, रंग गोरा, आंखे बड़ी और काली हैं। घर से निकलते वक्त अंशुल ने काले रंग का पेन्ट और हरे रंग की फुल चेक शर्ट पहनी हुई थी।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here