Home डेली न्यूज़ उटमालिया बनें मध्यप्रदेश महा बाल्मीकि पंचायत के प्रदेश उपाध्यक्ष कटरा बाजार में...

उटमालिया बनें मध्यप्रदेश महा बाल्मीकि पंचायत के प्रदेश उपाध्यक्ष कटरा बाजार में हुआ भव्य स्वागत, दी बधाईयां

34
0
Jeevan Ayurveda

टीकमगढ़। मध्यप्रदेश महा बाल्मीकि पंचायत के संस्थापक रोहित क्षात्रे, प्रदेश अध्यक्ष हरिराम शास्त्री, प्रदेश संयोजक इंजी.नारायण दास उठवाल एवं कोर कमेटी की सहमति के उपरांत बीते रोज संगठन का विस्तार कर अनेक पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई, जिसमें टीकमगढ़ के प्रभुदयाल उटमालिया को बाल्मीकि पंचायत का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। श्री उटमालिया के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर नगरवासियों एवं समाजसेवियों ने उनका आत्मीय स्वागत कर बधाईयां दीं। बताया गया है कि इसके साथ ही टीकमगढ़ कार्यकारिणी का भी गठन किया गया, जिसमें जिलाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। स्थानीय कटरा बाजार चौराहे पर श्री उटमालिया का समाजसेवियों ने पुष्प हार से स्वागत कर बधाईयां दीं। श्री उटमालिया ने भी सभी का आभार व्यक्त कर संगठन को सक्रिय एवं मजबूत बनाए जाने की बात कही। उन्होंने समाज के सभी साथियों एवं पदाधिकारियों का भी आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर गायत्री परिवार से रमेश खरे, समाजसेवी सुनील होंडा, मनीराम कठैल, प्रदीप खरे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभाका महासभा, केएल टेलर, रामचरण अहिरवार, ओम प्रकाश रावत, संतोष चौरसिया, इरफान भाई सहित अनेक नागरिक मौजूद रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here