ईशानगर। कुर्रा ग्राम पंचायत में भगवान विश्वकर्मा जयंती का आयोजन धूमधाम से किया गया। मंदिरों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों और दुकानों में विधि-विधान से पूजन-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना के साथ भजन-कीर्तन किए और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम चलाया। कई जगह भव्य झांकियां सजाई गईं, जिससे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा।
कुर्रा ग्राम पंचायत में आदि शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई गई। ईशानगर सहित कुर्रा के सभी औद्योगिक संस्थानों, दुकानों और मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालु पूजन-अर्चना में जुटे रहे। भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुए। वक्ताओं ने भगवान विश्वकर्मा के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि बिजावर विधायक के पुत्र अभिराम धनंजय शुक्ला ने विश्वकर्मा समाज और ग्राम पंचायत के सभी लोगों को जयंती की बधाई दी। व्यवस्थापक संतोष विश्वकर्मा ने मुख्य अतिथियों का आभार माना। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष भरत गुप्ता, हरेंद्र मोनू जड़ीबूटी, हरविंद्र यादव, प्रताप जीतू मिश्रा, मिजाजीलाल विश्वकर्मा, राजाराम, फेरन, मनप्यारे, गणेश, बल्लू, सरमन विश्वकर्मा, मुन्ना, ग्यासीलाल, ध्रुव विश्वकर्मा, भगवानदास विश्वकर्मा सहित विश्वकर्मा समाज के सदस्य उपस्थित रहे।










