Home डेली न्यूज़ टीकमगढ़ में नर्सिंग कालेज छात्राओं ने किया हंगामा, कालेज प्रबंधन पर उठाए...

टीकमगढ़ में नर्सिंग कालेज छात्राओं ने किया हंगामा, कालेज प्रबंधन पर उठाए सवाल कालेज स्टाफ ने उठाए छात्राओं पर हाथ, सौंपा पुलिस को ज्ञापन

37
0
Jeevan Ayurveda


टीकमगढ़। नगर के एक चर्चित नर्सिंग कालेज में हंगामा होने के बाद से शहर में प्रबंधन को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। सेंटर में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने स्टाफ द्वारा की गई गाली-गलौज और मारपीट पर नाराजगी जाहिर करते हुए जिला प्रशासन से मामले पर संज्ञान लेते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने और संज्ञान द्वारा ली गई फीस वापिस दिलाए जाने की मांग की है। शहर के राय नर्सिंग कॉलेज में छात्राओं के साथ मारपीट का वीडियो सामने आया है। नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। छात्रों का आरोप है कि एडमिशन के 3 साल बाद भी कॉलेज प्रबंधन की ओर से एग्जाम नहीं कराई जा रहे हैं। छात्रा पर हाथ उठाती अकाउंटेंट रजनी घोष का वीडियो वायरल होने के बाद से आम नागरिकों में भी यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। राय नर्सिंग कॉलेज की स्टूडेंट सुषमा ने बताया कि राय नर्सिंग कॉलेज में साल 2022 में एडमिशन लिया था। पिछले तीन साल से जेएनएम से पढ़ाई कर रहे हैं। हमारे दो साल से पेपर नहीं कराए गए। कॉलेज का स्टाफ बार-बार फीस के लिए परेशान करता है। आज जब छात्र-छात्राओं ने इनरोलमेंट मांगा तो स्टाफ ने गाली.गलौज की। इस दौरान जब छात्र वीडियो बनाने लगे तो उनके साथ मारपीट की गई। छात्रा से कॉलेज परिसर में हाथापाई करती कॉलेज की अकाउंटेंट का वीडियो वायरल होने से मामले की सच्चाई सामने आई। हालांकि पुलिस मामले की जांच का आश्वासन दे रही है। छात्राओं का कहना है कि डायरेक्टर को राजनैतिक संरक्षण मिला होने से उनके और स्टाफ के हौसले बुलंद है। वह बेखौफ होकर मनमानी करने में लगे हैं। छात्राओं ने अपने भविष्य को लेकर भी चिंता जाहिर की है।
कॉलेज डॉयरेक्टर है बेखौफ
छात्र-छात्राओं का कहना है कि हमारे ओरिजिनल डॉक्यूमेंट कॉलेज में जमा है। आज कॉलेज के डायरेक्टर डॉ विनोद राय की मौजूदगी में स्टाफ में पदस्थ रजनी घोष ने हाथ उठाया और जाति सूचक शब्द कहे। इस दौरान रजनी घोष ने छात्रों से कहा कि जहां एफआईआर करना हो कर दो। हमारा कोई भी कुछ नहीं बिगाड़ सकता। कॉलेज के डायरेक्टर विनोद राय भाजपा नेता डॉ बीके राय के छोटे भाई हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में विनोद राय बसपा से टीकमगढ़ से चुनाव लड़े थे।
छात्राओं ने मांगी फीस वापस-
नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं का कहना है कि हमारे ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स और फीस वापस करा दी जाए। हमें कॉलेज में एडमिशन नहीं लेना है। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर मारपीट की शिकायत दर्ज कराई और पुलिस से फीस वापस कराए जाने की मांग की। छात्राओं का कहना है कि कालेज प्रबंधन लगातार मनमानी करता आ रहा है। उनके द्वारा लगातार फीसतो बसूली जा रही है, लेकिन परीक्षा नहीं कराई जा रही है।
जांच का दिया आश्वासन-
छात्राओं के साथ की गई अभद्रता और मारपीट के मामले को लेकर छात्राओं और उनके अभिभावकों ने नाराजगी जाहिर की है। मारपीट के इस मामले में कोतवाली थाना प्रभारी पंकज शर्मा का कहना है कि नर्सिंग कॉलेज स्टूडेंट ने प्रबंधन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। एक छात्रा के साथ मारपीट करने का वीडियो भी दिखाया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। अब देखना है कि पुलिस प्रशासन बढ़ते राजनैतिक दवाब के बाद क्या कार्रवाई करता है। छात्राओं ने कहा है कि कालेज प्रबंधन की मनमानी और गलत रवैए के कारण उनमें असंतोष व्याप्त है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here