Home डेली न्यूज़ आदतन अपराधियों पर प्रस्तावित करें जिला बदर की कार्रवाई: अगम जैन

आदतन अपराधियों पर प्रस्तावित करें जिला बदर की कार्रवाई: अगम जैन

34
0
Jeevan Ayurveda

पुलिस अधीक्षक ने पर्यटन नगरी में की अपराधों की समीक्षा

छतरपुर। रविवार को पर्यटन नगरी में खजुराहो में पुलिस अधीक्षक द्वारा आयोजित बैठक में अपराधों की समीक्षा की गई। बैठक में जिले के समस्त थाने के अपराध, मर्ग, शिकायत समाधान, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही एवं अन्य कार्यवाहियों पर विस्तृत चर्चा हुई। अपराध समीक्षा बैठक में समस्त अनुविभागीय पुलिस अधिकारी, एवं जिले के समस्त थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, संबंधित पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने समस्त अनुविभागीय पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारी को लंबित शिकायतों, लंबित गंभीर व महिला संबंधी अपराधों के शीघ्रता से निकाल हेतु निर्देशित किया और घटना के बाद घटनास्थलों का बारीकी से निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में निगरानी, गुंडा बदमाशों, आदतन अपराधियों की निरंतर निगरानी, क्षेत्र में शांति भंग या माहौल खराब करने वाले लोगों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के साथ-साथ आदतन अपराधियों की जमानत निरस्तीकरण एवं जिला बदर प्रस्तावित करने के भी निर्देशित किया। इसके कअलावा अवैध हथियार एवं मादक पदार्थ संबंधी आरोपियों के साथ-साथ विक्रय करने वाले एवं अन्य स्रोत संबंधी के विरुद्ध कार्यवाही, शस्त्र लाइसेंसधारी जो स्वयं या अन्य शस्त्र का अनावश्यक प्रदर्शन, दुरुपयोग करने, शस्त्र लाइसेंस निलंबन, निरस्त की कार्यवाही, सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारी एवं थाना, चौकी प्रभारी को क्षेत्र में निरंतर पेट्रोलिंग, जिले के सभी होटल, ढाबा, बस स्टैंड,चौराहों, सार्वजनिक स्थलों में सघन चैकिंग, अनावश्यक घूम रहे अपराधिक प्रवृत्ति के लोग, अराजक तत्व एवं संदिग्ध के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here