
छतरपुर। बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम गंगवाहा में मौनिया दल के साथ गांव के ही कुछ शराबियों द्वारा मारपीट किए जाने की घटना सामने आई है। बताया गया है कि गंगवाहा गांव के युवा मौनिया दल बनाकर भेड़ाघाट गए थे। रविवार को जैसे ही मौनिया दल वापिस गांव पहुंचा वैसे ही शराबी छोटे आदिवसी, मुन्ना आदिवसी, राजेन्द्र आदिवासी, जीवन आदिवासी, देवेंद्र आदिवासी और नीरज आदिवासी ने लाठी-डंडों से उन्हें पीटना शुरु कर दिया। मारपीट में मुलायम आदिवासी उम्र 19 वर्ष, जगन आदिवासी उम्र 22 वर्ष और संतोष आदिवासी उम्र 17 वर्ष घायल हुए हैं। तीनों घायलों को बमीठा अस्पताल ले जाया गया था, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।






