Home डेली न्यूज़ टीकमगढ़ में शादी का झांसा देकर लूटता रहा आबरू-पुलिस ने दर्ज की...

टीकमगढ़ में शादी का झांसा देकर लूटता रहा आबरू-पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

44
0
Jeevan Ayurveda


टीकमगढ़। पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया। बताया गया है कि पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा महिलाओं एवं बच्चियों पर घटित होने वाले अपराधों में तत्काल कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया हैं। बताया गया है कि 25 मार्च 25 को ग्राम गांगीबाड़ा छिंदवाडा मध्य प्रदेश की पीडि़ता द्वारा थाना कोतवाली टीकमगढ़ में रिपोर्ट लेख कराई कि अखिलेश साहू के द्वारा शादी का प्रलोभन देकर शाररिक संबंध बनाया बाद में आरोपी अखिलेश साहू द्वारा पीडि़ता से शादी करने से इंकार कर दिया पीडि़ता की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली टीकमगढ़ में धारा 69,115 (2) बीएनएस का कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया । बताया गया है कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम, एसडीओपी राहुल कटरे के मार्गदर्शन, थाना प्रभारी कोतवाली टीकमगढ़ पंकज शर्मा के नेतृत्व में 27 मार्च 25 को उक्त अपराध के आरोपी अखिलेश साहू निवासी पोस्ट ऑफिस के पीछे टीकमगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायालय टीकमगढ़ के समक्ष पेश किया गया । उक्त कार्यवाही में निरीक्षक पंकज शर्मा, उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिह प्रधान आरक्षक मनीष, आरक्षक ब्रजेन्द्र दांगी की विशेष भूमिका रही है ।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here