Home डेली न्यूज़ कुलगुरू की सद्बुद्धि के लिए विद्यार्थी परिषद ने किया सुंदरकांड पाठ

कुलगुरू की सद्बुद्धि के लिए विद्यार्थी परिषद ने किया सुंदरकांड पाठ

43
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की कुलगुरू प्रो. शुभा तिवारी द्वारा रामचरितमानस, भगवान राम और माता सीता के लिए दिए गए वक्तव्य से पूरा हिन्दू समाज नाराज है। पिछले एक सप्ताह से लगातार उनका विरोध जारी है। मंगलवार को विश्वविद्यालय परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा कुलगुरू की सद्बुद्धि के लिए सुंदरकांड का पाठ किया गया।
विद्यार्थी परिषद के विभाग संगठन मंत्री दीपक गुप्ता ने बताया कि कुलगुरू द्वारा गोस्वामी तुलसीदास द्वारा लिखी गई रामचरितमानस, हिन्दू समाज के आराध्य प्रभु श्रीराम और माता जानकी के लिए ओरछा में जो वकत्व्य दिया गया उसे करोड़ों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है, बावजूद इसके कुलगुरू द्वारा स्पष्ट रूप से माफी नहीं मांगी जा रही है। उनकी इसी हठधर्मिता को ध्यान में रखकर आज विश्वविद्यालय परिसर में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के समक्ष विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता सुंदरकांड का पाठ कर ईश्वर से कुलगुरू को सद्बुद्धि देने की कामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक कुलगुरू संपूर्ण हिन्दू समाज से स्पष्ट माफी नहीं मांगती तब तक विद्यार्थी परिषद उनका विरोध करता रहेगा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here