Home डेली न्यूज़ त्यौहार से पहले छतरपुर में निष्क्रिय खाद्य विभागशहर में एक भी स्थान...

त्यौहार से पहले छतरपुर में निष्क्रिय खाद्य विभागशहर में एक भी स्थान पर अभी तक नहीं हुई जांच

48
0
Jeevan Ayurveda

कलेक्टर ने दिए निर्देश, आतिशबाजी के कारोबारियों पर भी नजर

छतरपुर। दीपावली के त्यौहार से पहले बाजारों में नकली मावे और मिलावटी खाद्य पदार्थों की आमद शुरु हो चुकी है, बावजूद इसके जिला मुख्यालय पर खाद्य विभाग की टीम निष्क्रिय बनी हुई है। पिछले दिनों जिले के नौगांव और गढ़ीमलहरा में अधिकारियों द्वारा कुछ दुकानों से सैंपल लेने की कार्रवाई की गई लेकिन जिला मुख्यालय पर अभी तक किसी भी स्थान पर विभाग द्वारा जांच नहीं की गई है। हालांकि कलेक्टर पार्थ जैसवाल इस दिशा में सख्त दिखाई दे रहे हैं, शुक्रवार को उन्होंने खाद्य विभाग को जांच करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही आतिशबाजी के कारोबारियों पर भी प्रशासन की नजर है।मीडिया से बात करते हुए कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने बताया कि बाजार में मिलावटी खाद्य पदार्थों का विक्रय करने वालों की जांच करने के लिए खाद्य इंस्पेक्टर को निर्देशित किया गया है। वे आज से ही त्यौहारों के मद्देनजर मिठाई की दुकानों की जांच कर सेम्पल लेंगे। इसके साथ ही अन्य खाद्य सामग्री विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों की भी जांच की जाएगी। यदि किसी के भी पास अमानक स्तर की सामग्री मिलती है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई होगी। इसके अलावा आतिशबाजी कारोबारियों के गोदामों और उनके लाइसेंस का फिजिकल वैरीफिकेशन करने के लिए राजस्व विभाग को निर्देशित किया गया है।श्री जैसवाल ने बताया कि पटाखा लाईसेंस के लिए 25 अक्टूबर तक दुकानदार ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा यदि कोई व्यक्ति बिना लाईसेंस के पटाखा विक्रय करते पाया गया तो उस पर कड़ी कार्यवाही होगी। जिले के सभी एसडीएम को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र के रिहायशी इलाकों में पटाखे का विक्रय न होना सुनिश्चित करें तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई करें।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here