Home डेली न्यूज़ सब्जियों के दामों में बेतहाशा वृद्धि से जनता परेशान

सब्जियों के दामों में बेतहाशा वृद्धि से जनता परेशान

41
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिले में सब्जी का उत्पादन कम होने के कारण सब्जियों के दामों में बेतहाशा उछाल देखा जा रहा है। बाहर से आने के कारण सब्जियों के दामों में काफी महंगाई देखी जा रही है।सब्जी विक्रेता ने बताया कि इस समय जिले में सब्जी का उत्पादन न होने के कारण सब्जी के दामों में उछाल आया है। उन्होंने बताया कि उत्पादन कम होने के कारण सब्जी के दाम बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि हरी सब्जी से लेकर आलू, प्याज भी इस समय महंगे दामों में बिक रहे हैं। मौसम में ठण्डक आने के बाद सब्जी के दामों में कुछ कमी आएगी। इस समय परवल 120 रूपए किलो, बरबटी 80 रूपए, पालक 70 रूपए, धनिया 300 रूपए, लहसुन 400 रूपए, गोभी फूल 30 से 40 रूपए, टमाटर 80 रूपए, शिमला मिर्च 120 रूपए, आलू 30 रूपए एवं प्याज 60 से 70 रूपए किलो बेची जा रही है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here