Home डेली न्यूज़ पढ़ाई के साथ सालाना 2.5 लाख का पैकेज और प्रतिष्ठित संस्थानों में...

पढ़ाई के साथ सालाना 2.5 लाख का पैकेज और प्रतिष्ठित संस्थानों में डिग्री की राह खुली

31
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिला प्रशासन के विशेष प्रयासों से छतरपुर के युवाओं के लिए आईटी क्षेत्र में करियर बनाने का एक क्रांतिकारी द्वार खुला है। कलेक्टर पार्थ जायसवाल के निर्देशन और जिला पंचायत सीईओ नम: शिवाय अरजरिया के नेतृत्व में गुरुवार को शहर के ऑडिटोरियम में ‘॥ष्टरु टेक बीईई’ कार्यक्रम के तहत एक भव्य सेमिनार आयोजित किया गया। इस विशेष पहल के माध्यम से जिले के 12वीं पास मेधावी छात्रों को देश की तीसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी एचसीएल के साथ सीधे जुडऩे का मौका मिल रहा है, जहां वे उच्च शिक्षा प्राप्त करने के साथ-साथ कमाई भी कर सकेंगे। प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ नम: शिवाय अरजरिया की उपस्थिति में शुरू हुए इस सेमिनार में जिले के 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और पंजीयन से लेकर चयन प्रक्रिया तक की विस्तृत जानकारी हासिल की।इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि चयनित छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ शुरुआती दौर से ही 2 से 2.5 लाख रुपये प्रति वर्ष का सैलरी पैकेज दिया जाएगा। इतना ही नहीं, जो छात्र आर्थिक तंगी के कारण बड़े संस्थानों में नहीं जा पाते, उन्हें इस परीक्षा के माध्यम से आईआईटी गुवाहाटी, बिट्स पिलानी, आईआईआईटी कोट्टायम और आईआईएम सिरमौर जैसे देश के दिग्गज संस्थानों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का नि:शुल्क अवसर और स्कॉलरशिप मिलेगी। पात्रता के लिए एमपी बोर्ड के छात्रों को न्यूनतम 65 प्रतिशत और सीबीएसई के छात्रों को 70 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होगा। यह अवसर उन छात्रों के लिए है जो इस वर्ष 12वीं की परीक्षा दे रहे हैं या हाल ही में उत्तीर्ण कर चुके हैं। प्रभारी कलेक्टर ने जानकारी दी कि छात्रों के चयन के लिए टेक बीईई परीक्षा का आयोजन आगामी एक हफ्ते के भीतर किया जाएगा। एचसीएल जैसी वैश्विक कंपनी, जो 50 से अधिक देशों में काम कर रही है, उसके साथ जुडऩा जिले के युवाओं के लिए एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगा। इस योजना के तहत छात्र अध्ययन के साथ-साथ अपनी डिग्री और नौकरी एक साथ सुनिश्चित कर सकेंगे। जिला प्रशासन की इस सराहनीय पहल से अब छतरपुर की प्रतिभाओं को अपनी आर्थिक स्थिति की चिंता किए बिना वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाने का सीधा मौका मिलेगा।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here