Home डेली न्यूज़ चालक को आयी झपकी, पलट गया ट्रेक्टर, दो घायल

चालक को आयी झपकी, पलट गया ट्रेक्टर, दो घायल

29
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। भूसा लेकर गौरिहार गए लोग उस वक्त घायल हो गए जब ड्राईवर को नींद आ जाने के कारण ट्रेक्टर की ट्राली पलट गई। हादसे में ट्रेक्टर मालिक और चालक को चोटें आयी हैं। 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रेक्टर मालिक मनीराम प्रजापति निवासी खिरी थाना महाराजपुर ने बताया कि वह ट्रेक्टर-ट्राली में भूसा भरकर गौरिहार लेकर गया था। भूसा खाली कराने के बाद सुबह करीब 11 बजे अपने गांव के लिए निकला तभी गौरिहार के पास चालक धन्नी श्रीवास को नींद आ गयी जिससे ट्रेक्टर ट्राली पलट गयी। घटना में मनीराम और धन्नी को चोटें आयीं हैं। स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस बुलाई गई जिसके सहारे उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here