Home डेली न्यूज़ पहाड़ी पर मिला युवक का रक्तरंजित शव

पहाड़ी पर मिला युवक का रक्तरंजित शव

36
0
Jeevan Ayurveda

परिजनों को हत्या का संदेह, जांच में जुटी पुलिस

छतरपुर। भगवां थाना अंतर्गत आने वाली घुवारा चौकी क्षेत्र में किले की पहाड़ी पर एक युवक का रक्तरंजित शव मिला है। मृतक के परिजनों ने कुछ लोगों के नाम बताकर, जमीनी विवाद के चलते हत्या किए जाने का संदेह जाहिर किया है, वहीं पुलिस ने परिजनों के कथन लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंपने के बाद मामले की विवेचना शुरु कर दी है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम श्रीराम पुत्र जगदीश चौबे है, जो घुवारा के गंज मोहल्ले का रहने वाला है। जगदीश चौबे के मुताबिक श्रीराम शनिवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे से लापता था, जिसका शव घर से कुछ दूरी पर मौजूद किले की पहाड़ी पर रविवार को मिला है। जगदीश चौबे का आरोप है कि जमीनी बुराई के चलते घुवारा निवासी द्वारिका चौबे, छोटे दादा, हन्नू उर्फ हनुमत रैकवार और दुर्गेश घोषी द्वारा श्रीराम की हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here