छतरपुर। सेवा सेतु अभियान ‘सरकार आपके द्वारÓ कार्यक्रम के तहत जनपद पंचायत छतरपुर द्वारा मेला ग्राउंड में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 18 विभागों के स्टॉल लगाए गए, जहां लोगों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया।
शिविर के दौरान संबल योजना, लैपटॉप एवं स्कूटी योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं आम नागरिक पहुंचे और अपनी समस्याओं तथा योजनाओं से संबंधित आवेदन अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में विधायक ललिता यादव, जनपद पंचायत सीईओ, एसडीएम राजललन बागरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। एसडीएम राजललन बागरी ने बताया कि ‘सेवा सेतु अभियान—सरकार आपके द्वारÓ के तहत जनपद स्तर पर सभी विभागों के स्टॉल लगाकर लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। शिविर में प्राप्त होने वाले आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण किया जाएगा।










