
छतरपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सटई रोड स्थित एक कॉलोनी में महिला द्वारा दूसरी महिला के साथ डंडों से मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला दूसरी महिला को डंडों से पीटती हुई दिखाई दे रही है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में मामले को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, दोनों महिलाओं के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है। वहीं, घटना के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज हुई है या नहीं, इसकी भी फिलहाल पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस शिकायत और जांच के बाद ही मारपीट की घटना के कारणों तथा पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।









