Home डेली न्यूज़ अखिल भारतीय दृढ़ोमर वैश्य समाज का प्रतिभा सम्मान व परिचय सम्मेलन हुआ...

अखिल भारतीय दृढ़ोमर वैश्य समाज का प्रतिभा सम्मान व परिचय सम्मेलन हुआ आयोजित

58
0
Jeevan Ayurveda

राजनगर विधायक तथा नपाध्यक्ष हुए शामिल

खजुराहो। राजनगर के पटेल मैरिज हाउस में अखिल भारतीय दृढ़ोमर वैश्य समाज का युवक / युवती परिचय सम्मेलन के साथ प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। उक्त आयोजन समाज की राजनगर इकाई द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजकिशोर गुप्ता विशिष्ठ अतिथि राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया, नप.अध्यक्ष जीतू वर्मा शामिल हुए। इस दौरान समाज के 95 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया वहीं परिचय सम्मेलन में 25 युवक/युवतियों ने सहभागिता की।अखिल भारतीय दृढ़ोमर वैश्य समाज इकाई अध्यक्ष राजनगर से संदीप गुप्ता डहर्रा ने बताया कि प्रतिभा सम्मान में आंचलिक दृढ़ोमर समाज के प्रतिभावान एमडी चिकित्सक बनें है इन्हें भी अतिथियों के हाथों सम्मानित कर प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए साथ ही समाज की मोबाइल डारेक्ट्री का भी विमोचन किया गया और नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। रामप्रकाश गुप्ता मामाजी को राजनगर को जिला इकाई का पदभार सौंपा गया।उक्त कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी, पत्रकार आनंद अग्रवाल, श्रीमति ज्योति अग्रवाल, मुकेश पांडे, संदीप अग्रवाल,भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश पटेल, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल सहित अन्य अतिथि शामिल हुए, जबकि समाज की ओर से रमाकांत गुप्ता राष्ट्रीय महामंत्री कन्हैयालाल गुप्ता राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ह्रदयेश गुप्ता राष्ट्रीय संयोजक शिक्षा समिति राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती पुष्पा गुप्ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ मयंक गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ राकेश लोहिया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष छतरपुर मनोज गुप्ता राष्ट्रीय संगठन मंत्री राकेश कुमार गुप्ता राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी कामता प्रसाद गुप्ता राष्ट्रीय मंत्री संदीप गुप्ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा अनिरुद्ध गुप्ता राष्ट्रीय मंत्री युवा प्रमोद गुप्ता उर्फ बबलू गुप्ता जी राष्ट्रीय मंत्री प्रकोष्ठ कृष्ण गुप्ता आंचल अध्यक्ष युवा जागेश्वर प्रसाद गुप्ता राष्ट्रीय मार्गदर्शक मंडल संतोष कुमार गुप्ता इकाई मार्गदर्शक मंडल मौजूद रहे।अरविंद पटेरिया ने अपने संबोधन में समाज की ओर से मांग रखे जाने पर समाज की धर्मशाला हेतु भूखंड उपलब्ध करवाएंगे साथ ही विधायक निधि से भवन निर्माण कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आप सभी व्यापारी और महाजन वर्ग हैं,बच्चों को पढ़ाएं और उन्हें इस काबिल बनाएं कि वे नौकरी ढूढे नहीं बल्कि औरों को रोजगार प्रदान करें ये देश की तरक्की में आपका बड़ा योगदान होगा। आप लोग डरें नहीं बल्कि राजनीति सहित हर क्षेत्र में अपनी भूमिका निभाएं,जब मेरी जरूरत पड़े तो तुरंत बुलाएं मैं आपके सहयोग के लिए हरदम खड़ा हूं। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष बृज किशोर गुप्ता जी ने कहा कि समाज का कैलेंडर की जिम्मेदारी इकाई अध्यक्ष राम प्रकाश मामा को देते हैं।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here