Home डेली न्यूज़ बागेश्वर धाम के खिलाफ झूठी खबरों और अनर्गल टिप्पणियों पर हो कानूनी...

बागेश्वर धाम के खिलाफ झूठी खबरों और अनर्गल टिप्पणियों पर हो कानूनी कार्रवाई

46
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ सोशल मीडिया और यूट्यूब पर फैलाए जा रहे फर्जी वीडियो और अनर्गल टिप्पणियों के विरोध में मंगलवार को धाम के विधि सलाहकार अधिवक्ता रवि पांडे ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर, मामले की साइबर जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
धाम के विधि सलाहकार अधिवक्ता रवि पांडे ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय संत और सनातन धर्म के करोड़ों अनुयायियों के महंत, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कुछ लोग यूट्यूब और सोशल मीडिया पर गलत वीडियो बनाकर वायरल कर रहे हैं। ये वीडियो केवल दर्शकों की संख्या बढ़ाने और धार्मिक सामग्री के नाम पर व्यापार करने के लिए बनाए जाते हैं, जिससे बागेश्वर महाराज की छवि को धूमिल करने का प्रयास हो रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ विधर्मी देश में गलत माहौल बनाने के लिए बिना जांच-पड़ताल के फर्जी वीडियो और आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मांग की कि इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और साइबर सेल के माध्यम से इन फर्जी वीडियो की जांच हो। पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया है कि खजुराहो के एसडीओपी और साइबर सेल के जरिए मामले की जांच कराई जाएगी। इसके बाद फर्जी वीडियो डालने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here