Home डेली न्यूज़ डिलेवरी के बाद नवजात शिशु की मौत

डिलेवरी के बाद नवजात शिशु की मौत

43
0
Jeevan Ayurveda

परिजनों ने डॉक्टर पर लगाये इलाज न करने के आरोप

हरपालपुर। सोमवार की रात ग्राम कराठा निवासी राजेन्द्र वर्मा अपनी पत्नी को रात के समय प्रसव पीड़ा होने पर वह इलाज के लिए नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर लेकर पहुंचा। रात में ड्यूटी पर तैनात नर्स के द्वारा गर्भवती महिला को देखा और कहा डॉ साहब को दिखाना पड़ेगा। डॉक्टर बंगले पर है उनको जगा लाओ ताकि डॉ साहब गर्भवती महिला मरीज को देख ले और समय पर इलाज शुरू हो सके। गर्भवती महिला के पति व परिजनों ने रातभर अस्पताल परिसर में बने डॉक्टर के दरवाजे की कुंडी व घन्टी बजाई लेकिन डॉक्टर ने रात के समय गेट नही खोले। सुबह लगभग 6 बजकर 10 मिनिट पर डिलेवरी हुई तो महिला ने बच्चे को जन्म दिया। बच्चे की हालत ठीक न होने के कारण नर्स ने दोबारा डॉक्टर को बुलाने परिजनों को भेजा लेकिन डॉक्टर ने अपने बंगले के दरवाजे नहीं खोले। इसके बाद जब डॉक्टर देखने आए तो तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी।परिजनों ने आरोप लगाते हुए डॉक्टर से बोला कि आपकी लापरवाही के कारण मेरे बच्चे की मौत हुई है। रातभर आपके दरवाजे पर खड़े होकर आवाज लगाकर आपको बुलाते रहे लेकिन आप नही आये इस कारण मेरे बच्चे की मौत हो गई। इसके जबाब में डॉक्टर ने बोला कि यह अस्पताल है यहां रंगदारी दिखाने की जरूरत नही तुम लोग फालतू बात करोगे तो पुलिस केस करवा देंगे। परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि डाक्टर हम लोगों से गाली गलौज करने लगे तब मैने डायल 100 पुलिस को अवगत कराया। परिजनों ने डॉक्टर द्वारा की गई लापरवाही की शिकायत थाना हरपालपुर में करते हुए कार्यवाही की मांग की है।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here