Home डेली न्यूज़ केन्द्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार पर लगे गंभीर आरोप

केन्द्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार पर लगे गंभीर आरोप

54
0
Jeevan Ayurveda

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला मंत्री ने पूर्व मंत्री के साथ की पत्रकार वार्ता

छतरपुर। शनिवार को जिले की राजनीति में उस वक्त हलचल देखने को मिली जब सुबह के वक्त प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री एवं महाराजपुर विधानसभा के पूर्व विधायक मानवेन्द्र सिंह ने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला मंत्री के साथ सर्किट हाउस में संयुक्त पत्रकार वार्ता की। दरअसल इस दौरान भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला मंत्री ने क्षेत्रीय सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं पूर्व मंत्री मानवेन्द्र सिंह ने किसी का भी नाम लिए बगैर केन्द्रीय मंत्री पर निशाना साधा।प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला मंत्री लालदीवान अहिरवार ने क्षेत्रीय सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार पर आरोप लगाया कि उनके द्वारा महाराजपुर विधानसभा में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को संरक्षण दिया जा रहा है। लालदीवान के मुताबिक डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने जिन लोगों को महाराजपुर विधानसभा में सांसद प्रतिनिधि बनाया गया है, वे बूथ कैप्चरिंग सहित अन्य कई अवैधानिक गतिविधियों में लिप्त रहे हैं। लालदीवान ने यह भी कहा कि जिन लोगों ने विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के विरोध में प्रचार किया और कांग्रेस के पक्ष में वोटिंग कराई, उन्हीं लोगों को वर्तमान में डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने सांसद प्रतिनिधि बनाया है। उन्होंने यह भी कहा कि सांसद डॉ. वीरेन्द्र कुमार द्वारा विधायक द्वारा कराए जा रहे कार्यों में हस्तक्षेप कर विकास को बाधित करने का प्रयास भी किया जा रहा है। लालदीवान ने बताया कि उन्होंने इन्हीं सब बिंदुओं का उल्लेख कर एक पत्र तैयार किया है, जिसे प्रधानमंत्री कार्यालय भेजा जा रहा है। लालदीवान द्वारा सांसद पर लगाए गए गंभीर आरोपों पर जब पूर्व मंत्री मानवेन्द्र सिंह की प्रतिक्रिया ली गई तो उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर सभी आरोपों को मौन सहमति दी।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here