Home डेली न्यूज़ सनसनीखेज चिट फं ड घोटाले में हुई एक और आरोपी की गिरफ्तारी...

सनसनीखेज चिट फं ड घोटाले में हुई एक और आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस ने की 2.25 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त

36
0
Jeevan Ayurveda


टीकमगढ़। थाना कोतवाली जिला टीकमगढ के बहुचर्चित चिटफंड घोटाले में पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ रोहित काशवानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम, एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी आनंद राज के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा एक अन्य आरोपी को पकडऩे में सफलता हासिल की है। आरोपी रविशंकर तिवारी के भाई विनोद तिवारी को गिरफ्तार कर करीब 2.25 करोड की संपत्ति सीज की गई है, जिसमें आरोपी विनोद के नाम भोपाल में तिलकराम होटल एवं उसकी पत्नि के नाम एक फ्लैट की रजिस्ट्रियां पुलिस द्वारारा जप्त कर आरोपी विनोद पिता तिलकराम नि. ललितपुर हाल निवासी भोपाल को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी गणों की संपत्ति के संबंध में और जानकारी एकत्र की जा रही है। आरोपी विनोद पर पूर्व में भी इसी तरह का अपराध थाना पिपलानी में सन 2020 में दर्ज हो चुका है। आरोपी विनोद को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जा रहा है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक आनंद राज थाना प्रभारी कोतवाली, उनि. नीतेश जैन, उनि कमल पाठक, उनि आरडी कुशवाहा, उनि वीरेन्द्र परस्ते, प्रधान आरक्षक सतीश शर्मा, आरक्षक आलोक, आरक्षक रिषी राय, आर सूरज राजपूत की सराहनीय भूमिका रही।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here