Home डेली न्यूज़ बीरऊ गांव में 70 वर्षीय बुजुर्ग ने अपने मकान में लगाई फांसी

बीरऊ गांव में 70 वर्षीय बुजुर्ग ने अपने मकान में लगाई फांसी

32
0
Jeevan Ayurveda


दिगौड़ा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बीरऊ में आज शनिवार की शाम को 70 वर्षीय बुजुर्ग ने अज्ञात कारणों के चलते अपने ही मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही दिगौड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बीरऊ में आज शाम को जशरथ साहू पिता लक्ष्मण साहू उम्र 70 साल ने अज्ञात कारणों को लेकर अपने ही मकान में रस्सी का फं दा लगाकर कुंडी से लटक कर फांसी लगा ली। इस घटना में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों को इसकी सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस थाना से प्रधान आरक्षक अजय शुक्ला, आरक्षक जगभान रजक मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के शव को नीचे उतार कर पंचनामा कार्रवाई की गई व मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। मृतक व्यक्ति के शव का कल रविवार की सुबह जतारा अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here