Home डेली न्यूज़ कपड़े के शोरूम में की गई तोडफ़ोड़, एक युवक घायल

कपड़े के शोरूम में की गई तोडफ़ोड़, एक युवक घायल

29
0
Jeevan Ayurveda

प्रदर्शन रैली के दौरान शहर के जवाहर रोड पर सर्किट हाउस तिराहा के पास मौजूद कपड़े के शोरूम को बंद कराने पहुंचे कुछ उपद्रवी युवाओं ने शोरूम के कांच तोड़ दिए। शोरूम संचालक प्रशांत महतों ने बताया कि अचानक आई भीड़ में शामिल करीब दो दर्जन युवाओं ने शोरूम के कांच पर डंडे मारकर कांच तोड़ दिए, जिसकी चपेट में आकर दुकान में बैठे युवक पंकज पिपरिया के हाथ में गंभीर चोट लग गई। जैसे ही यहां से भीड़ रवाना हुई वैसे ही प्रशांत महतों, घायल पंकज पिपरिया को जिला अस्पताल लेकर गया जहां उसका इलाज किया गया। घटना की शिकायत पुलिस कंट्रोल रूम में भी की गई थी।एसपी ने खुद संभाला मोर्चा, चिन्हित किए जा रहे उपद्रवीशहर में हो रहे हिंसक प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक ने स्वयं सड़क पर उतरकर मोर्चा संभाला। उनके साथ एएसपी विक्रम सिंह, सीएसपी अमन मिश्रा, कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद कुजूर, सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे, ओरछा रोड थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र यादव, यातायात प्रभारी बृहस्पति साकेत के अलावा जिले के सभी एसडीओपी और कई थानों का पुलिस बल मौजूद रहा। जब हालात बेकाबू हुए तो पुलिस ने लाठी चार्ज कर कुछ ही मिनटों में उपद्रव को शांत कराया। अब पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सीसीटीवी कैमरों के फुटेज, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो और मीडियाकर्मियों द्वारा बनाए गए वीडियो खंगालकर उपद्रव करने वाले युवाओं को चिन्हित किया जा रहा है, जिन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here