Home डेली न्यूज़ हर हर महादेव शंभू, काशी विश्वनाथ गंगे

हर हर महादेव शंभू, काशी विश्वनाथ गंगे

62
0
Jeevan Ayurveda

बम भोले शिवालय में हिंदु उत्सव समिति का पार्थिव शिवलिंग निर्माणोत्सव

छतरपुर। सावन के प्रत्येक सोमवार को हिंदू उत्सव समिति की ओर से पार्थिव शिवलिंग निर्माण उत्सव आयोजित किया जाता है। इसी क्रम में सावन के दूसरे और समिति के 72 में सोमवार का कार्यक्रम शहर के नरसिंहगढ़पुरवा स्थित बम भोले शिवालय में रखा गया। पार्थिव शिवलिंग बनाकर उनका वैदिक मित्रों के साथ अभिषेक किया गया।हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष पवन मिश्रा ने बताया कि सावन के दूसरे सोमवार का कार्यक्रम नरसिंहगढ़ पुरवा के बम भोले शिव मंदिर में रखा गया। सुबह 9 बजे से पार्थिव शिवलिंग निर्माण उत्सव प्रारंभ हुआ। मंदिर के आसपास ही नहीं बल्कि कॉलोनी के दूर दराज में रहने वाले लोगों ने भी इस धार्मिक आयोजन में हिस्सा लिया। दोपहर के बाद अभिषेक शुरू हुआ। पं उमेश चंद्र द्विवेदी वैदिक जी ने विधि विधान से भूत भावन भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कराया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान भोलेनाथ को समर्पित गीतों की भी गूँज दूर-दूर तक सुनाई दी। हर हर महादेव शंभू , काशी विश्वनाथ गंगे महिलाएं इस गीत को मधुर स्वर में गाती नजर आईं। अभिषेक के बाद हवन हुआ और पार्थिव शिवलिंग भक्ति भाव के साथ विसर्जित किए गए। इस अवसर पर प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में समिति की ओर से देवेश चतुर्वेदी दया, प्रिंस साहू, हिमांशु अग्रवाल, हर्ष शुक्ला, मोनू रावत के साथ ही मंदिर के पुजारी पं. मदन पटेरिया का विशेष योगदान रहा।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here